न्याय यात्रा लेकर पांच फरवरी को पैदल पूर्णिया पहुंचेंगे दीपांकर

भाकपा माले

पूर्णिया. भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य अपने बदलो बिहार न्याय यात्रा के क्रम में 5 फरवरी को पूर्णिया पहुंच रहे हैं. उनकी यह पदयात्रा एक फरवरी से शुरू हो रही है जिसका समापन 5 फरवरी को पूर्णिया स्थित कलाभवन में होगा. पदयात्रा की तैयारी को लेकर समिति में शामिल कामरेड इस्लाम उद्दीन, कामरेड मुख्तार, कामरेड विजय कुमार, कामरेड अविनाश पासवान, कामरेड यमुना मुर्मू आदि पूरे जोर शोर से लगे हैं. उनलोगों ने बताया कि भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य विशिष्ट नेताओं के साथ फारविसगंज रेलवे स्टेशन से अपने बदलो बिहार न्याय यात्रा की शुरुआत करेंगे. पदयात्रा शुरू करने से पहले दीपांकर भट्टाचार्य रेणु गांव सिमराहा स्थित फणीश्वर नाथ रेणु की मूर्ति के साथ साथ फारबिसगंज में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर भी माल्यार्पण करेंगे. इस क्रम में वे रानीगंज, बसैटी, श्रीनगर होते हुए 5 फरवरी को कला भवन पूर्णिया पहुंचेंगे जहां मुक्ताकाश में समापन सभा के बाद वे भागलपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. भागलपुर में प्रमंडलीय समागम 6 फरवरी को रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >