बंगाल जाने के दौरान अचानक पूर्णिया एयरपोर्ट पर क्यों रुके पीएम मोदी? मंत्री दिलीप जायसवाल से इन मुद्दों पर की बात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल जाने के दौरान पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डे पर ट्रांजिट विजिट की. इस दौरान सीमांचल के विकास को लेकर मंत्री दिलीप जायसवाल से अहम चर्चा की. उद्योग, निवेश और सड़क नेटवर्क पर भी हुई बातचीत.

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल जाने के दौरान ट्रांजिट विजिट पर पूर्णिया सैन्य हवाई अड्डा पहुंचे. उनका यह दौरा भले ही छोटा रहा, लेकिन सीमांचल क्षेत्र के लिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एयरपोर्ट परिसर में बिहार सरकार के उद्योग एवं पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया.

एयरपोर्ट परिसर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल के बीच सीमांचल के विकास पर चर्चा हुई. बातचीत में क्षेत्र में उद्योगों की संभावनाओं, नए निवेश के अवसरों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. सड़क नेटवर्क के विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी पर भी बातचीत हुई.

सीमांचल के विकास पर हुई बातचीत

मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री को बताया कि सीमांचल प्राकृतिक संसाधनों और मानव संसाधनों से समृद्ध इलाका है. यहां विकास की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. सही नीति और केंद्र के सहयोग से यह क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि सीमांचल को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना बेहद जरूरी है.

इन क्षेत्रों में इन्वेस्टमेंट से युवाओं को मिलेगा रोजगार

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को सीमांचल की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यहां चाय बागान, फल और सब्जियों की भरपूर पैदावार होती है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की बड़ी संभावनाएं हैं. वस्त्र उद्योग, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी इन्वेस्टमेंट की काफी गुंजाइश है.

मंत्री ने बताया कि इन क्षेत्रों में निवेश होने से सीमांचल के लाखों युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा. इससे पलायन भी रुकेगा. क्षेत्र की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

नए पुलों के निर्माण और सड़कों पर हुई चर्चा

इसके साथ ही पूर्णिया, किशनगंज, अररिया और कटिहार को जोड़ने वाली सड़कों के विस्तार पर भी चर्चा हुई. नए पुलों के निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी बातचीत हुई. मंत्री ने कहा कि वर्तमान में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग जरूरी है. डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ हुई बातचीत काफी पॉजिटिव रही. उन्होंने सीमांचल के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: गर्ल्स हॉस्टल के बाहर लगती थीं महंगी-महंगी गाड़ियां, प्रभात खबर के कैमरे पर लोगों ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >