उप महापौर ने नगर निगम कार्यालय के कार्यों का किया निरीक्षण

नगर निगम

पूर्णिया. नगर निगम उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने गुरुवार को नगर निगम के सभी स्थापित कार्यालयों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों को नगर निगम से संबंधित आम जनता के सभी कार्यों को त्वरित तथा सुचारू रूप से कार्य करने का निर्देश दिया. श्रीमती गुप्ता ने निगम के कर्मचारियों से कहा कि पूर्णिया नगर निगम एक स्मार्ट सिटी की ओर तेजी से बढ़ रहा है और हमें जनता ने भरोसे और उम्मीद पर नगर निगम में एक प्रतिनिधि के रूप में चुनकर भेजा है. इसीलिए हमारा दायित्व होना चाहिए कि हम सब मिलजुल कर शहर के विकास में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे. पूर्णिया को विकास के उस मंजिल पर पहुंचाएं, जहां से पूर्णिया को उप राजधानी बनाने का मार्ग प्रशस्त होता हो. इसमें निगम के सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भी भागीदारी अति महत्वपूर्ण है. उप महापौर श्रीमती गुप्ता ने पूर्णिया वासियों से अपील करते हुए कहा कि हम अपने जीवन में प्लास्टिक के प्रयोग से बचें और अपने घर के कचरे को इधर-उधर ना फेंकें, जिससे कि हमारा शहर स्वच्छ सुंदर और प्रदूषण रहित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >