शिलान्यास के बाद पुल निर्माण लंबित रहने के विरोध में बैसा में स्टेट हाइवे-99 को जाम कर प्रदर्शन

बैसा प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित पीडब्लूडी रोड से नंदनिया कब्रिस्तान तक आरसीसी पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बैसा पुल के समीप बायसी-दिघलबैंक राजमार्ग-99 को करीब एक घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

बैसा. बैसा प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित पीडब्लूडी रोड से नंदनिया कब्रिस्तान तक आरसीसी पुल निर्माण कार्य में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने बैसा पुल के समीप बायसी-दिघलबैंक राजमार्ग-99 को करीब एक घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से उक्त पुल निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है. वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव से पूर्व इसका शिलान्यास भी किया गया था, लेकिन आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है. पुल निर्माण नहीं होने से हजारों ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों एवं मरीजों को प्रखंड मुख्यालय और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने के लिए लगभग 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है. विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. इस दौरान समाजसेवी संजर, अबु मजूरा, रेहान आलम, असद रब्बानी, आमिर सोहेल, लड्डन आजाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे बैसा बीडीओ राज कुमार चौधरी, सीओ गोपाल कुमार तथा रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की. अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांगों से संबंधित विभाग को अवगत कराने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम समाप्त कर दिया गया और यातायात सामान्य हो सका. ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >