पिकअप-टेंपू टक्कर में अररिया के एक बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

दो गंभीर रूप से घायल

पूर्णिया. अररिया जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने सवारी ले जा रहे टेंपू को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं, घटना बीती रात की है. मृतक की पहचान अररिया जिले के परवाहा सिमराहा के निवासी 60 वर्षीय भुटाय ऋषिदेव के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि भूटाय ऋषिदेब अपने ग्रामीणों के साथ परवाहा हटिया से घर परवाहा टेंपू से जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टेंपू को सीधी टक्कर मार दी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत रानीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक स्थिति को देखते हुए अररिया सदर हॉस्पिटल रेफर किया. यहां भी स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >