सुबह में ठनका से मौत, दोपहर बाद ही प्रशासन ने दे दिया आपदा अनुग्रह का चेक

दोपहर बाद ही प्रशासन ने दे दिया आपदा अनुग्रह का चेक

केनगर (पूर्णिया). पूर्णिय जिले के केनगर थानाक्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत स्थित इंदिरा नगर डहरिया गांव में बुधवार सुबह ठनका गिरने से सिमरन कुमारी 16 वर्ष पिता संजय ऋषि की मौत को लेकर केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया. स्थानीय मुखिया सुशील उर्फ बमबम महतो, गोकुलपुर के मुखिया नीरज कुमार मेहता एवं केनगर प्रखंड के जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि सिमरन अमचुरा उच्च विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा थी और पढ़ने में काफी होनहार थी. उसकी असमय मृत्यु से पूरे गांव के लोग मर्माहत हैं. केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया कि घटना अत्यंत दुखद है. मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके लिए आवश्यक प्रतिवेदन तैयार कर जिला मुख्यालय को भेजा गया, जहां पर सदर एसडीओ दीक्षित श्वेतम ने चार लाख रुपये का चेक उसके परिजन को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >