सावधान! हैप्पी न्यू ईयर का संदेश भेज ठगी कर सकते हैं साइबर अपराधी

पूर्णिया साइबर पुलिस ने आमलोगों को सतर्क रहने की दी सलाह

पूर्णिया साइबर पुलिस ने आमलोगों को सतर्क रहने की दी सलाह पूर्णिया. हैप्पी न्यू ईयर का संदेश भेज साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर सकते हैं. अनजान लोगों से आये नंबर या संदेश देख किसी लिंक को क्लिक न करें.लोगों को ठगी का शिकार करने के लिए साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंड़े अपना रहे हैं. साइबर पुलिस को आशंका है कि पहली जनवरी को भी लोगों के मोबाइल पर तरह-तरह के एपीके फाइल वाले डिजाइनर हेप्पी न्यू ईयर का संदेश भेजकर साइबर अपराधी लोगों से ठगी कर सकते हैं. इसलिए साइबर पुलिस, सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इससे बचने के लिए जागरूक कर रही है. यदि आपके मोबाइल पर किसी भी प्रकार का लिंक या एपीके फाइल वाला कोई भी संदेश आता हैं, तो आप कभी भी उस लिंक या एपीके फाइल वाले संदेश को क्लिक या डाउनलोड न करें, अन्यथा आपके साथ साइबर ठगी हो सकती है.इसके लिए पूर्णिया पुलिस ने आम लोगों को सावधान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >