वाहन जांच में कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार

बीकोठी

बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक मोबाइल एवं एक बाइक की बरामदगी के साथ ही एक अपराधी को गिरफ्तार किया . रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को रघुवंशनगर थाना में पदस्थ एसआई अरुण कुमार झा पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे. गश्ती के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लेकर अर्बन्न आने वाला है. पुलिस टीम ने ओरलाहा तीन मुहानी जगह पर पहुंच वाहनों की जांच शुरू की. जांच के क्रम में बाइक सवार एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल ने उसे कब्जे में लेकर उसकी पहचान रितेश कुमार पता जानकीनगर वार्ड संख्या चार थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया के रूप में की. उसकी तलाशी के क्रम में उसके कमर से एक देसी कट्टा एवं पॉकेट से रिअलमी का मोबाइल बरामद किया गया. देसी कट्टा की बरामदगी के साथ ही युवक को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >