पार्षद कल्याणी राय ने एसपी को सौंपा पत्र

डीएवी चौक पर टीओपी निर्माण की मांग

डीएवी चौक पर टीओपी निर्माण की मांग पूर्णिया. शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पुख्ता करने के उद्देश्य से वार्ड संख्या चार की पार्षद कल्याणी राय ने पूर्णिया पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा. इस पत्र के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदु उठाए हैं. पार्षद कल्याणी राय ने मुख्य रूप से डीएवी चौक पर एक टीओपी थाना के निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने बताया है कि डीएवी चौक और आसपास के क्षेत्रों में शाम ढलते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगता है. इसके अलावा दिन दहाड़े मोबाइल छिनतई और चोरी की घटना में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. जिससे आम नागरिकों और राहगीरों में भय का माहौल रहता है. पार्षद श्रीमती राय ने कहा है कि वार्ड चार का डीएवी चौक मधुबनी थाना क्षेत्र में पड़ता है जो करीब चार किलो मीटर से अधिक दूरी पर है जिस वजह से असमाजिक तत्व के लोगों का मनोबल बढ़ा रहता है. पार्षद ने वार्ड संख्या 4 के विभिन्न मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर पुलिस गश्ती को और अधिक सघन बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि डीएवी चौक एक शैक्षणिक केंद्र के रूप में भी जाना जाता है, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूलों के लिए आते हैं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए. पार्षद श्रीमती राय ने कहा इस क्षेत्र में एक टीओपी थाना का निर्माण होना अति आवश्यक हो गया है. पार्षद ने यह भी कहा है कि डीएवी चौक पर सरकारी भवन बना हुआ है जिसमे एक कमरा भी है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आग्रह करते हुए कहा है कि उक्त सरकारी भवन में टीओपी थाना का निर्माण किया जाए ताकि डीएवी चौक से चूनापुर हवाई अड्डा रोड क्षेत्र में चोरी और छिनतई की वारदात पर अंकुश लगे और लोगों में सुरक्षा का भाव जगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >