गांव स्तर पर सशक्त व धारदार बनेगी कांग्रेस : बिजेन्द्र यादव

पूर्णिया

पूर्णिया. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को संगठनात्मक रुप से और मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि ग्राम्य और पंचायत स्तर पर कांग्रेस को सशक्त और धारदार बनाने की कवायद शुरू हो गई है. इसके तहत प्रखंडों में सक्रिय जिम्मेदार कार्यकर्ता को प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जाएगा जिनपर बुथ से लेकर प्रखंड स्तर तक नियमित बैठक और समीक्षा बैठक के आयोजन की जवाबदेही होगी. इसके लिए पधाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे और युवाओं, महिलाओं और किसान संगठन को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रखंड से लेकर पंचायत तक नेशनल कांग्रेस का ढांचा मजबूत करने कीदिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे. यहां जारी एक बयान में कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने कहा है कि महंगाई,बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य से जुड़ी जन समस्याओं के साथ किसानों के मुद्दे पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम तय किए जाएंगे जबकि सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रखंड व पंचायत स्तर पर पार्टी की विचारधाराओं का प्रचार- प्रसार किया जाएगा. श्री यादव ने कहा है कि इस योजना के तहत पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा. हर पंचायत में पंचायत अध्यक्ष, सक्रिय टीम के गठन, बूथ स्तर तक कमेटी बनाकर घर-घर अभियान चलाने, स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाने, पंचायत स्तर पर छोटे-छोटे जन संवाद और चौपाल कार्यक्रम आयोजित करने जैसे कार्यक्रम भी किए जाने हैं.

नये कार्यकर्ता को जोड़ किया जाएगा प्रशिक्षित

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नए कार्यकर्ताओं को जोड़ कर उन्हें प्रशिक्षण देकर कमजोर वर्ग, दलित अल्पसंख्यक और किसान के बीच पहुंचना कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है क्योंकि संगठन ही पार्टी की असली ताकत है. बिहार की वर्तमान सरकार की बदइंतजामी पर चर्चा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि एक तरफयुवा बेरोजगारी से तबाह हैं तो आम लोग अपराध की घटनाओं से परेशान हैं. उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण प्रखंडों में नागरिकों का काम नहीं हो पा रहा है. हर कोई हताश और निराश है. कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो इस परेशानी में हर व्यक्ति का सहारा बनकर खड़ा रहती है और उसके लिए काम करती है. कांग्रेस अध्यक्ष श्री यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों से जनता के लिए काम करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी जनसंवाद कार्यक्रम कर लोगों को सहारा देने का आह्वान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >