खेल मैदान के लिए सीएम का जताया आभार

डगरूआ

डगरूआ. प्रखंड के हरखेली पंचायत के एकहुआ पंचायत भवन में मुखिया सबीना खातून ने मुख्यमंत्री खेल मैदान के तहत विभिन्न खेलों से जुड़े मैदान एवं खेल सामग्री उपलब्ध करवाया है. कहा गया कि नए वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं मे अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री के द्वारा खेल मैदान उपलब्ध करवाया गया है. इसके लिए पंचायत के लोगों ने मुख्यमंत्री के प्रति भी अपना आभार प्रकट किया है. कार्यक्रम में नैयर आलम, अबू तालिब,मुकेश मधुकर उर्फ भगवान विश्वास, कुंदन कुमार विश्वास,साबिर हुसैन,मो अयूब,राजवंशी सिंह,वीरेंद्र यादव,उपेंद्र कुमार सिंह, चंद्रानंद विश्वास आदि शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >