आचार संहिता उल्लंघन पर पुलिस की कड़ी नजर

अमौर

अमौर. पूर्णिया पुलिस अधिक्षक स्वीटी सेहरावत के निर्देश पर अमौर थाना क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर पुलिस की कड़ी नजर है. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा 06 अक्टूबर की संध्या 5-00 बजे से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है और आगामी 11 नवम्बर 2025 को दूसरे चरण में अमौर प्रखंड क्षेत्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भादवि धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्यवाई की प्रक्रिया जारी है. कुख्यात अपराधियों के खिलाफ क्राइम कन्ट्रोल एक्ट सीसीए के तहत कार्यवाई की जा रही है तथा मोस्ट वांटेट अभियुक्तों को चिन्हित किया जा रहा है जिसके विरूद्ध पुलिस कार्यवाई की जायेगी. क्षेत्र में निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराने के लिए क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं. विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है, साथ ही ग्रामीण इलाकों में चौकीदार दफेदारों की भी रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है.क्षेत्र में अपराधी तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन पुलिस छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. थानाध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने का अनुरोध किया है. साथ 24 घंटे के अन्दर सरकारी सम्पत्ति/कार्यालय परिसर से सभी पार्टी के पोस्टर और झंडे हटा लेने का अनुरोध किया है.नहीं हटाये जाने पर सम्बंधित दलों के प्रतिनिधियों पर कार्यवाई की जा सकती है. चुनाव प्रचार प्रसार के लिए धार्मिक स्थल, मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, अस्पताल आदि स्थलों का उपयोग वर्जित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >