पूर्णिया सिटी प्लस टू आरपीसी विद्यालय में दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ

प्लस टू आरपीसी हाई स्कूल

पूर्णिया. पूर्णिया सिटी के प्लस टू आरपीसी हाई स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर नूतन कुमारी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसके बाद स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी. वहीं राष्ट्रव्यापी श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत मिल्लिया कनीज फातमा विमेंस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, रामबाग के बी.एड. प्रशिक्षुओं ने विद्यालय इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान शामिल हुए. जबकि विद्यालय की प्राचार्या डॉ नूतन कुमारी एवं डॉ राकेश कुमार द्वारा प्रशिक्षुओं, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र -छात्राओं को स्वच्छता शपथ के साथ की गयी. इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया. विद्यालय में स्वच्छता विषय पर निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 09 से लेकर 12 तक के छात्र -छात्राएं शामिल हुए. निबंध प्रतियोगिता प्रशिक्षु नेहा राज, साक्षी आनंद एवं ऋतु कुमारी के देख रेख में हुई. प्रतियोगिता में कक्षा -11 निशु राज, असमद फातमा, पल्लवी कुमारी, प्रीति कुमारी कक्षा -9 गौरी कुमारी एवं कक्षा -10 शबाना खातून ने पुरुस्कार जीते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >