गिरजा चौक के पास नरकटिया नाला की हुई सफाई

गिरजा चौक के पास

पूर्णिया. महापौर एवं नगर आयुक्त के आदेशानुसार आनेवाले मानसून को लेकर शहर के मुख्य नालों से लेकर छोटे नालों की युद्ध स्तर पर सफाई जारी है. इसी क्रम में शनिवार को मुख्य सफाई निरीक्षक कैलाश सिंह के देखरेख में गिरजा चौक स्थित नरकटिया नाला की सफाई की गयी. नाला में बड़े बड़े पेड़, जंगल को हटाया गया. इसके अलावा नाले के जलकुंभी की भी सफाई की गयी. नाला से निकाले गये पेड़ की टहनियों एवं कचरा को ट्रैक्टर ट्रेलर पर लोड कर वहां से हटाया गया. नाले की सफाई में एक दर्जन से अधिक मजदूरों को लगाया गया. गौरतलब है कि गिरजा चौक स्थित नरकटिया नाला शहर के मुख्य नाला से मिलती है. बरसात के दिनों में इस नाला में जल का अत्यधिक दबाव बढ़ जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >