पूर्णिया में आज 6 घंटे बिजली रहेगी बंद, 20 से अधिक इलाकों में असर : सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शटडाउन

पूर्णिया में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ग्रिड मेंटेनेंस के चलते शहर के 20 से अधिक इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी. बिजली विभाग ने लोगों से सुबह 10 बजे से पहले अपने जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है.

पूर्णिया : शहर में रविवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी. ग्रिड पावर सब-स्टेशन में अति-आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जरूरत के अनुसार बारी-बारी से बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी. बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने समेत बिजली से जुड़े जरूरी काम निपटा लें.

20 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति होगी प्रभावित

शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान शहर के कई प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी. प्रभावित क्षेत्रों में प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों के अलावा आसपास के मोहल्ले भी शामिल हैं.

इन इलाकों में पॉलीटेक्निक चौक, बस स्टैंड, आरएन साह चौक, भट्ठा बाजार, खीरू चौक, रजनी चौक, नेवालाल चौक, सुदिन चौक, शंकर चौक और कालीबाड़ी के आसपास का क्षेत्र शामिल है.

इसके अलावा रामनगर, काली फ्लोर मिल, वी-मार्ट के पास, गुरुद्वारा रोड, महबूब खान टोला, दुर्गाबाड़ी, जिला स्कूल, अरबिया कॉलेज, छठ पोखर, विवेकानंद कॉलोनी और दुर्गास्थान आदि इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है.

सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम

बिजली विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि वे रविवार सुबह 10 बजे से पहले पानी भरने, मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने और बिजली से जुड़े अन्य जरूरी काम पूरे कर लें. इससे मेंटेनेंस के दौरान होने वाली असुविधा को कम किया जा सकेगा.

काम पूरा होते ही बहाल होगी बिजली

विभाग के अनुसार, ग्रिड पावर सब-स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद सभी संबंधित फीडरों की विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी. बिजली आपूर्ति जरूरत के अनुसार अलग-अलग इलाकों में बारी-बारी से बंद रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >