खुले आसमान के नीचे टेंट में पढ़ने को मजबूर हैं बच्चे

जानकीनगर के चांदपुर भंगहा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपट्टी में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे टेंट में पढ़ाई करने को मजबूर हैं.

जानकीनगर. जानकीनगर के चांदपुर भंगहा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपट्टी में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राएं खुले आसमान के नीचे टेंट में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, लेकिन इसका देखनहार कोई नहीं है. इसके कारण पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं का भविष्य भगवान भरोसे है. प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपट्टी की स्थापना वर्ष 2001 में हुई थी. वर्तमान में कुल 165 छात्र-छात्राएं नामांकित है. परंतु भवन के अभाव में खुले आसमान के नीचे टेंट लगाकर पठन-पाठन करना पड़ता है. बरसात के मौसम में आंधी-तूफान आने पर छात्र-छात्राओं को सिर छुपाने के लिए जगह नहीं तक नहीं मिलती है. भवन निर्माण कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक अवगत कराया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि लगातार आवेदन देकर भवन निर्माण कराने की मांग की गयी परंतु किसी ने परवाह नहीं है. इस बावत- प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनमनखी रेखा कुमारी ने बताया कि भवन निर्माण के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है. वहीं प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपट्टी पहुंचे सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्णिया से दूरभाष पर बातचीत कर अविलंब जमीनदाता से जमीन रजिस्ट्री कराकर भवन निर्माण कराने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >