दास नदी में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, 13 घंटे बाद तीन किलोमीटर दूर मिला शव

Child Drowning Purnia: पूर्णिया के अमौर प्रखंड की दास नदी में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. करीब 13 घंटे की तलाश के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

अमौर (पूर्णिया) से सुनील कुमार की रिपोर्ट:

Child Drowning Purnia: पूर्णिया जिले के अमौर प्रखंड अंतर्गत ज्ञानडोभ पंचायत में दास नदी में डूबने से 10 वर्षीय एक मासूम की मौत हो गई. करीब 13 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद शुक्रवार सुबह बच्चे का शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी में तैरता हुआ मिला. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेलते समय नदी के गहरे पानी में चला गया बच्चा

मृतक की पहचान भुना गांव निवासी हरीश के 10 वर्षीय पुत्र अली के रूप में हुई है. बताया गया कि अली अपने खालू जाबुल के घर ज्ञानडोभ पंचायत आया हुआ था. गुरुवार शाम वह दास नदी के किनारे खेल रहा था. इसी दौरान वह अनजाने में नदी के गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बहकर लापता हो गया.

रातभर चलता रहा तलाश अभियान

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर घंटों तक बच्चे की तलाश की, लेकिन तेज बहाव के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल सका. घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई.

तीन किलोमीटर दूर मिला शव

शुक्रवार सुबह करीब 13 घंटे बाद ज्ञानडोभ के समीप घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर नदी में बच्चे का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी.

गांव में पसरा मातम

मासूम अली की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गांव में शोक का माहौल है और हर किसी की आंखें नम हैं. स्थानीय लोगों ने नदी किनारे सुरक्षा उपाय बढ़ाने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

पूर्णिया की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >