PURNIA सावधान, पूर्णिया शाम सात बजे से पहले आंधी व बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट

सावधान, अगर आप घर से बाहर या किसी खुले स्थान में हैं तो सुरक्षित स्थल पर पहुंच जाएं.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट :

सावधान, अगर आप घर से बाहर या किसी खुले स्थान में हैं तो सुरक्षित स्थल पर पहुंच जाएं. अगले कुछ घंटों में तेज आंधी और बारिश होने वाली है. भारत मौसम विज्ञान केन्द्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारीअपडेट में कहा है गया है कि शाम सात बजे से पहले तक आंधी और बारिश की प्रबल संभावना है. इस दौरान चलने वाली हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार पूर्णिया जिले के अमौर, कसबा, केनगर, जलालगढ़, डगरुआधमदाहा, पूर्णिया पूर्वबड़हरा, बनमनखीबैसा, बायसी,रुपौली और श्रीनगर प्रखंडों में इस आंधीऔर बारिश का फैलाव रहेगा. मौसम विज्ञान केन्द्र ने पूर्णिया के सभी पड़ोसी जिलों के लिए भी यही अलर्ट जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >