पूर्णिया विवि के शोधार्थियों ने मनायी पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय के शोधार्थियों ने बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनायी. इस मौके पर शोधार्थी रवि गुप्ता ने पूर्व से स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीठ को क्रियाशील करने की मांग की. शोधार्थी रवि गुप्ता ने एकात्म मानववाद पर भी प्रकाश डाला. शोधार्थी डीएम कुमार ने कहा कि युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन मूल्यों को अपनाने की जरूरत है जिससे भारत आर्थिक रूप से मजबूत और नैतिक व सांस्कृतिक रूप से विश्व का मार्गदर्शक बनेगा. छात्र नेता कुंदन कुमार नंदन , विकास कुमार ,शोधार्थी गौतम कुमार, सतीश कुमार, रोहित, मणिकांत, दीपक, राजन आदि ने भी विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >