बायसी. प्रखंड के पुरानागंज पंचायत के कुछ लाभुक तहजीब आलम ,निसार आलम , जहांगीर आलम , सद्दाम ,तहमीद आलम एवं अनवर अली ने बताया कि उनके पंचायत के कई लोगों का नया राशन कार्ड नहीं बना है. आरोप लगाया कि कुछ लोग दो माह से अनुमंडल के चक्कर काट रहे हैं. मगर कुछ लोगों का देखा जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर उनका राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाता है. आरोप है कि कई लोगों का नाम मनमानी तरीके से छांट दिया गया है. उन्होंने बताया कि यदि हम लोगों का राशन कार्ड नहीं बनेगा तो हम लोगों को अनुमंडल के आगे धरना देना पड़ेगा . इस विषय में अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन से पूछने पर बताया कि उन्हीं व्यक्ति का नाम छंटा है जिनके कागजात में त्रुटि पायी गई है. नया राशन कार्ड बनाने के लिए अब शिविर लगायी जाएगी. चारों प्रखंड का शिविर अलग-अलग दिन लगेगी. वह शिविर में जाकर राशन कार्ड बना सकते हैं. 27 अप्रैल से शिविर लगनी शुरू हो जाएगी.
राशन कार्ड के लिए आज से लगेगी शिविर
बायसी
