बायसी. प्रखंड के ताराबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 8 टिक्कर खाड़ीटोला में नदी कटाव रोकने के लिए एंटी रोजन योजना के तहत जिओ बैग और ईसी बैग का कार्य चल रहा है. साइट पर काम करा रहे मुकेश कुमार ने बताया कि एंटी रोजन योजना के तहत 250 मीटर तक यह कार्य चलेगा . पहले ईसी बैग में बालू डालकर नदी की सतह में बैठाया जाता है. फिर जियो बैग मैं बालू डालकर उसके ऊपर रखा जाएगा.बोरी को जाल से लपेटा जाएगा, ताकि बाद में बोरी इधर-उधर नहीं हो. ग्रामीण सुकारू, जवादुल, सद्दाम ,मंसूर एवं जफरुल ने बताया कि वे लोग नदी कटाव से बहुत परेशान हैं.पिछले साल कई लोगों का घर कनकई नदी में कट गया, मगर इस बार सरकारी स्तर पर कटाव रोकने के लिए एंटी रोजन कार्य किया जा रहा है. अब आने वाले समय में उनलोगों के सामने कटाव की समस्या नहीं होगी.
ताराबाड़ी में कटाव निरोधी कार्य होने से ग्रामीणों को राहत
बायसी
