भाजपा आइटी सेल एवं सोशल मीडिया की बैठक

पूर्णिया

पूर्णिया. जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित आइटी सेल एवं सोशल मीडिया (मोदी मित्र डिजिटल योद्धा) की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि राजस्थान के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक एवं मोदी मित्र अभियान पूर्णिया जिला प्रभारी हिरेन कौशिक, प्रदेश सह संयोजक राधारमन सिंह, राजन, प्रशांत झा, आइ टी सेल के जिला संयोजक अमृत चौरसिया, सोशल मीडिया के जिला संयोजक सुभम झा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सिंह,आशीष गोशवामी एवं आइ टी एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी एवं मंडल के कार्यक्रम कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए.बैठक के दौरान संगठन सशक्तिकरण, डिजिटल माध्यम से जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >