तेजस्वी के मंच से बीमा ने लिया सांसद पप्पू यादव का नाम

रूपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को भवानीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मंच से राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने जब सांसद पप्पू यादव का नाम लिया तो जमकर तालियां बजीं.

भवानीपुर. रूपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को भवानीपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मंच से राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने जब सांसद पप्पू यादव का नाम लिया तो जमकर तालियां बजीं. राजद प्रत्याशी बीमा भारती ने कहा कि सांसद पप्पू यादव ने जिस घड़ी में उनका साथ दिया है, उससे मैं आजीवन याद रखूंगी. उन्हें दिल से धन्यवाद करती हूं. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के वक्त सांसद पप्पू यादव पटना में लालू-तेजस्वी से मिले थे. मगर महागठबंधन में टिकट बंटवारे के बाद रिश्ते तल्ख होने लगे. लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सांसद पप्पू यादव पर कई बार तीखी बयानबाजी की . इधर, उपचुनाव में राजद से टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक बीमा भारती ने पूर्णिया के अर्जुन भवन में सांसद पप्पू यादव से मुलाकात कर समर्थन मांगा था. इसके बाद सांसद पप्पू यादव का फेसबुक वीडियो आया जिसमें उन्होंने रूपौली उपचुनाव में कांग्रेसी विचारधारा को समर्थन देने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >