Bihar News: पूर्णिया बस स्टैंड में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली बस, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिला के सहायक थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में अचानक एक बस में आग लग गई. देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों के सामने पूरी बस जलने लगी. जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचकर आग पर काबू पाया.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिला के सहायक थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में अचानक एक बस में आग लग गई. जब तक असपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. देखते ही देखते वहां मौजूद लोगों के सामने पूरी बस जलने लगी. इस अगलगी के पीछे एक स्मैकर का हाथ बताया जा रहा है. लोगों ने एक भागते हुए स्मैकर को पकड़ा है. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.

लोगों ने कहा स्मैकर की वजह से लगी आग

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस स्टैंड से अचानक धुआं और आग की लपटे बस से निकलने लगी. जिसे देखने के बाद लोगों को लगा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है. हालांकि उसी समय बस से उतरकर एक युवक को भागते हुए देखा गया. जिसके बाद समझ में आया कि यह घटना स्मैकर की वजह से हुई है. बस में बैठकर स्मैकर स्मैक पी रहा था, जिसकी वजह से आग लग गई. वहीं आग की लपटे इतनी तेज थी कि वो दूसरे बस में भी जा लगी. लेकिन लोगों की सूझबूझ से दूसरी बसों को बचा लिया गया.

Also Read: सीवान में बेकाबू स्कॉर्पियो ने तीन छात्राओं को रौंदा, एक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

अग्निशमन की टीम ने आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार बस स्टाफ ने मौके से भागते हुए स्मैकर को पकड़ लिया. उसके बाद उसकी जमकर पिटाई की. वहीं अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पा लिया है. मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि एक स्मैकर को बस से बाहर निकलते देख गया है. उसी की वजह से बस में भीषण आग लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >