पूर्णिया. श्री श्री 108 सार्वजनिक शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चुनापूर स्थित सत्यनारायण सुभद्राधाम में 13 फरवरी को भव्य भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन किया गया है. मंदिर समिति के सचिव श्याम राय ने बताया कि भजन संध्ध्या में दिल्ली से अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकप्रिय गायक अवनीन्द्र ठाकुर एवं आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की कलाकार कुमकुम मुखर्जी को आमंत्रित किया गया है, जबकि पटना से लोक एवं भजन गायिका डॉ.रंजना झा को भी आमंत्रित किया गया है. श्याम राय ने बताया कि भजन संध्या के बाद जागरण का कार्यक्रम भी रखा गया है जिसमें कटिहार के लोकप्रिय रेड फ्लेम म्यूजिकल ग्रुप के कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.श्री राय ने बताया कि 11 फरवरी से प्रारंभ हो चुके इस महायज्ञ में 11 को अंग प्रायश्चित हवन, कलश यात्रा 12 फरवरी को पंचांगपूजन, मंडप प्रवेश एवं पूजन, 13 फरवरी को देव स्नान, जलाधिवास 14 फरवरी को गन्धादिअधिवास, श्य्याधिवासी चक्षु दान एवं नगर भ्रमण एवं 15 फरवरी यानि शिवरात्रि की तिथि में मूर्ति अचल प्राण प्रतिष्ठा, अमृत स्नान का कार्यक्रम है. महायज्ञ में विशेष रूप से वैदिक पं.चन्द्रनाथ मिश्र लड्डू बाबू एवं पं.ताराकान्त बनगांव के दिशा निर्देशन में समस्त वैदिक कार्य संपन्न होगा.
चूनापुर में शिव परिवार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर भजन संध्या आज
शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर

चूनापुर में शिव परिवार मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा पर भजन संध्या आज