उदय के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन होगा मजबूत

पूर्णिया

पूर्णिया. पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बाबू वीर कुंवर सिंह स्मारक संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं राष्ट्रीय लोजपा के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि जन सुराज की 150 सदस्यीय कोर कमेटी द्वारा सर्व सम्मति से उदय सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से पूर्णिया सहित कोशी-सीमांचल में हर्ष व्याप्त है. उन्होने कहा कि पूर्व सांसद श्री सिंह के जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से जन सुराज का संगठन पूरे प्रदेश में मजबूत होगा. खासकर बिहार में उदय सिंह का बहुत बड़ा मजबूत जनाधार है. वे बेदाग, ईमानदार एवं निर्भिक छवि के जन प्रिय नेता हैं. पूर्व सांसद की राजनीति में ईमानदारी का कोई दूसरा विकल्प नहीं है. ये सभी धर्मों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं. पूर्व सांसद उदय सिंह, प्रशांत किशोर और आर. सी.पी. सिंह की जोड़ी के कुशल नेतृत्व में बिहार में बदलाव की लहर चलेगी.उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को जन सुराज का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव अवधेश सिंह, जिला अध्यक्ष अमित सिंह, बद्री मेहता,जग नारायण पासवान,मो.अफाक आलम, बालेश्वर मूर्मू परमानंद महतो, प्रो. सदानंद यादव, कर्मचारी नेता सुनील सिंह, वरुण विश्वास,डा. मनोज,राज किशोर मिश्र, चांदनी देवी आदि ने भी बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >