जनगणना के प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की बैठक में बीडीओ ने दिये निर्देश

बीकोठी

बीकोठी. प्रखंड सभाकक्ष में जनगणना कार्य मेो संलग्न प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी कैलाशपति मिश्र की अध्यक्षता में की गई. बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ कैलाशपति मिश्र ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना में कोई घर छूटे नही इसका विशेष ध्यान रखें. उन्होंने कहा कि इसी जनगणना को ध्यान में रखकर भविष्य में विकास, कल्याण एवं रोजगार की रणनीति तय की जाएगी इसलिए जनगणना कार्य में ईमानदारी पूर्वक तय भूमिकाओं का निर्वहन करें. बैठक में बीडीओ ने कहा कि सभी लोगों से अनुरोध है कि जो भी अबतक जनगणना कार्य मे अपनी प्रविष्टि करवाने में छूट गए हो, वे अपने अपने क्षेत्र के प्रगणकों से संपर्क कर अपनी प्रविष्टि करवा लें. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों प्रगणक एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >