बंगरा मेहदीपुर में पंचायत सरकार भवन का रास्ता साफ, ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सेवाएं

बंगरा मेहदीपुर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य विधिवत लेआउट के साथ शुरू हो गया है. यह भवन ग्रामीणों के लिए मिनी सचिवालय के रूप में काम करेगा, जहाँ विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड कार्यालय जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी. आरटीपीएस, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी.

अमौर (पूर्णिया). बंगरा मेहदीपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए गुरुवार को बीपीआरओ नूतन कुमारी, एलईओ एसडीओ उदय कुमार और जेई आशीष कुमार की संयुक्त टीम स्थल पर पहुंची. अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण करने के बाद भवन निर्माण के लिए विधिवत लेआउट का कार्य पूरा कराया. इसके साथ ही लंबे समय से लंबित निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो गया.

जमीन की समस्या के कारण अटका था निर्माण

बीपीआरओ नूतन कुमारी और एसडीओ उदय कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन का निर्माण पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन उपयुक्त जमीन उपलब्ध नहीं होने के कारण योजना में विलंब हुआ. अंचल प्रशासन, विभागीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रयास से जमीन का सीमांकन और मापी पूरी कराई गई. इसके बाद निर्माण कार्य के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ सकी.

मिनी सचिवालय के रूप में करेगा काम

अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन ग्रामीण स्तर पर मिनी सचिवालय के रूप में काम करेगा. इसके निर्माण के बाद ग्रामीणों को छोटे-छोटे प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी. पंचायत स्तर पर ही विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी और आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी.

आरटीपीएस और राजस्व सेवाएं एक ही छत के नीचे

भवन में आरटीपीएस सेवाओं के साथ आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र से संबंधित कार्यों की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा राजस्व संबंधी कार्य और पंचायत स्तर की विकास योजनाओं से जुड़ी जानकारी व आवेदन भी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी.

पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों के लिए अलग कक्ष

पंचायत सरकार भवन में मुखिया, पंचायत सचिव, कार्यपालक सहायक और अन्य पंचायत स्तरीय कर्मियों के लिए अलग-अलग कार्यालय कक्ष बनाए जाएंगे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच संवाद, पंचायत सभा तथा विकास योजनाओं की समीक्षा के लिए सर्वसुविधायुक्त हॉल की भी व्यवस्था होगी.

निर्माण की जिम्मेदारी पारस नाथ कंस्ट्रक्शन को

भवन निर्माण की जिम्मेदारी पारस नाथ कंस्ट्रक्शन एजेंसी को सौंपी गई है. संवेदक रमेश झा ने बताया कि लेआउट का कार्य पूरा हो चुका है और अब निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से भवन निर्माण पूरा करने की बात कही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >