टाइल्स की दुकान में चोरी का प्रयास

जेल गेट के ठीक सामने

पूर्णिया. जिले में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को ठेंगा दिखाया है. जेल गेट के ठीक सामने जहां दिन-रात पुलिस का पहरा रहता है, ठीक सामने एनएच 31 से सटे यूनिक टाइल्स एंड सेनिटेशन में बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने का भरपूर प्रयास किया. हालांकि दुकान का लॉकर सिस्टम काफी मजबूत होने के कारण चोरों ने केवल शटर एवं आगे का दो ताला ही तोड़ पाया. व्यवसायी एजाज अहमद ने बताया कि जेल चौक का इलाका शहर के सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है जहां पुलिस की चौबीस घंटे पहरा रहती है. अगर वहां भी चोरी की घटना घट सकती है तो पूर्णिया का कौन सा कोना सुरक्षित रहेगा. यह अपने आप में बहुत बड़ा सवाल है.चोरी-डकैती और लूट की घटना पर पुलिस को लगाम लगाने की जरूरत है ताकि शहरवासी चैन से रह सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >