परसरमा से पूर्णिया तक चार लेन सड़क निर्माण को मिली मंजूरी

पूर्णिया

पूर्णिया. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एन.एच.-327ई के परसरमा से अररिया खंड (लंबाई 102.193 किमी) तक के राजमार्ग को 2-लेन पेव्ड शोल्डर सड़क में उन्नयन हेतु ₹1547.55 करोड़ की मंजूरी दी है. यह जानकारी पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दी. यह सड़क परसरमा–सिंहेश्वर–कुमारखंड–अररिया होते हुए पूर्णिया को जोड़ेगी, जिससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि सीमांचल क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी.सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि विकास की जीवनरेखा है, जो व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के अवसरों को गति देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >