बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए अब 28 तक करें ऑनलाइन आवेदन

विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 29 मई से 4 जून तक रहेगी

पूर्णिया. पूर्णिया विवि के बीएड नोडल पदाधिकारी प्रो. विपिन कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य स्तरीय दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 मई तक विस्तारित की गयी है. विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 29 मई से 4 जून तक रहेगी. 1 जून से 4 जून तक आवेदन में हुई त्रुटि सुधार और भुगतान की अंतिम तिथि है. 17 जून तक एडमिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा. प्रवेश परीक्षा 25 जून को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >