पूर्णिया एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रहीं सामान्य

लगातार चल रहे खराब मौसम के बीच पूर्णिया एयरपोर्ट से सोमवार को एक भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई.

पूर्णिया. लगातार चल रहे खराब मौसम के बीच पूर्णिया एयरपोर्ट से सोमवार को एक भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई. पूर्णिया एयरपोर्ट से इंडिगो और एयर स्टार की सभी उड़ानें अपने निर्धारित समयानुसार जारी रहीं. इंडिगो की फ्लाइट ने दिल्ली, कोलकाता और हैदराबाद के लिए अपनी उड़ाने भरी, जबकि स्टार एयर की फ्लाइट कोलकाता और अहमदाबाद के लिए तय समय पर अपनी उड़ान भरी. सोमवार को दोनों एयरलाइंस की फ्लाइट्स ने अपने तय समय पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया. ज्ञात हो कि पूर्णिया एयरपोर्ट से रोजाना दस फ्लाइट की आवाजाही होती है. इनमें से पांच फ्लाइट आगमन और पांच प्रस्थान करती है. पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता व हैदराबाद के लिए इंडिगो की फ्लाइट और अहमदाबाद व कोलकाता के लिए स्टार एयर की फ्लाइट रोजाना उड़ान भरती है. जानकारी देते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गुप्ता ने बताया कि सोमवार को इंडिगो और स्टार एयर की सभी फ्लाइट अपनी तय समय पर उड़ान भरी है. पूर्णिया एयरपोर्ट पर पांच विमानों का आगमन हुआ और पांच विमानों ने यहां से प्रस्थान किया. इनमें 554 यात्रियों का आगमन हुआ और 515 यात्रियों ने प्रस्थान किये. इस तरह सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट से कुल 1069 यात्रियों की आवाजाही हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >