अजय भारती बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री

पूर्णिया

पूर्णिया. आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जोहर आजाद ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अजय कुमार पासवान उर्फ अजय भारती पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है. यह जिम्मेदारी मिलने के बाद श्री भारती ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष जोहर आजाद ने जो मुझ पर भरोसा जताया है उस पर वे हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेगें. उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वे जिला से लेकर पंचायत स्तर तल मज़बूतो प्रदान करेंगे. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महासचिव करण यादव, पूर्व वार्ड पार्षद रमेश पासवान, पार्टी के प्रदेश महासचिव विक्रम राज, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विक्की पासवान, भीम आर्मी जिला प्रभारी दिलीप राय, विक्रम पासवान, सोनू यादव आदि ने श्री भारती को इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >