गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू

मुख्य समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा

मुख्य समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा

पूर्णिया. गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है.झंडातोलन कार्यक्रम का मुख्य समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा जहां मुख्य अतिथि पूर्वाह्न 9:00 बजे झंडोत्तोलन करेंगे. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने 26 जनवरी 2026 के सफल आयोजन के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की और समारोह को सफलता पूर्वक करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, झंडातोलन एवं राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय ध्वज की सलामी, संबंधित विभागों द्वारा झांकियां की प्रस्तुति,समारोह स्थल से संबंधित व्यवस्थाओं की देख-रेख एवं उसका पर्यवेक्षण,भीड़ तंत्र पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, शहर की साफ सफाई, महापुरुषों के प्रतिमाओं का रंग रोगन, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति,महादलित टोलों में झंडा तोलन,मार्च पास्ट एवं झांकियां की प्रस्तुतीकरण आदि कार्य को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे.संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारिगण अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वाहन करेंगे. इस अवसर पर: वरीय पदाधिकारी एवं अपर समाहर्ता तथा जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे. राष्ट्रीय ध्वज को सलामी परेड में जिला शस्त्र पुलिस और अग्निशाम दस्ता की टुकड़ियां शामिल होंगी.

झंडातोलन कार्यक्रम क्रमश:—

-मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया 9:00 बजे पूर्वाह्न-आयुक्त कार्यालय, पूर्णिया 10:00 बजे पूर्वाह्न-समाहरणालय पूर्णिया 10:15 बजे पूर्वाह्न्

-पुलिस अधीक्षक कार्यालय पूर्णिया 10:30 बजे पूर्वाहन

-विकास भवन पूर्णिया 10:35 बजे पूर्वाह्न-अनुमंडल कार्यालय सदर पूर्णिया 10:40 बजे पूर्वाहन

-पुलिस लाइन पूर्णिया 11:00 बजे पूर्वाहन

-चिन्हित महादलित टोलों में 10:45 बजे से 11:30 बजे पूर्वाह्न तक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >