समिति सदस्य ने प्रमुख पर लगाया कमीशन मांगने का आरोप

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा पंचायत क्षेत्र संख्या 3 का समिति सदस्य किशोर कुमार ने एसडीएम चंद्रकिशोर सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार को आवेदन देकर प्रखंड प्रमुख पर 40 प्रतिशत अग्रिम राशि पर अपना कमीशन मांगने का आरोप लगाया. उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन के कारण मेरे क्षेत्र में 8 वर्षों से विकास का कार्य शून्य है. आरोप लगाया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार तीन महीने पर कार्यकारणी की बैठक होनी है जिसकी कागजी खानापूर्ति की जा रही है. इस बाबत प्रखंड प्रमुख कामेश्वर टुडू ने अपने ऊपर लगे आरोप को बिल्कुल निराधार बताया. उन्होंने बताया कि किसी के बहकावे में आकर मुझे बदनाम करने की साजिश रची गई है.जबकि चांदपुर भंगहा पंचायत के क्षेत्र संख्या 3-4 में मनरेगा विभाग से तकरीबन 66 लाख रुपए से विकास कार्य हुआ है. बताया कि दो महीने पूर्व कार्यकारणी की बैठक हुई है मैं दो दिन पहले भी प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविलंब कार्यकारिणी की बैठक कराने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >