पूर्णिया. सहायक खजांची थाना की पुलिस द्वारा चोरी का एक इलेक्ट्रॉनिक पानी का मोटर, एक एलईडी लाईट एवं 15 मीटर तार को जप्त करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त मो शाहिद, पिता मो इश्ताक, साकिन सिपाही टोला, वार्ड 6, थाना केहाट का रहनेवाला है.अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.उक्त जानकारी थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
