युवक की निर्मम हत्या का आरोपी गिरफ्तार

पूर्णिया

पूर्णिया. कुल्हाड़ी से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या मामले का आरोपी दुखा शर्मा को सदर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि चंदा मरांडी के हत्या मामले में आरोपी दुखा शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.इससे पूर्व इस मामले में दुखा शर्मा की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.गौरतलब है कि बीते रविवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के बसंत बाग नया टोला में कुल्हाड़ी से प्रहार कर एक 24 वर्षीय युवक चंदा मरांडी की निर्मम रूप से हत्या कर दी गई थी. मृतक चंदा मरांडी पिता रूप लाल मरांडी पैसे से मजदूर था घटना के बाद आरोपी बसंत बाग का दुखा शर्मा फरार हो गया था. पुलिस आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर थाना लाई थी. आरोपी दुखा शर्मा नशेड़ी और सनकी की प्रवृत्ति का है. दुखा शर्मा बस्ती के कई लोगों पर जान लेवा हमला कर चुका है और इस मामले में वह जेल भी जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >