जीएलएम कॉलेज से अभाविप की तिरंगा शोभायात्रा कल

जीएलएम कॉलेज

प्रतिनिधि,बनमनखी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 13 अगस्त को 500 मीटर का भव्य तिरंगा शोभा यात्रा निकालने की तैयारी जोरों पर है.अभाविप के जिला संयोजक साजन कुमार ने बताया कि गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के प्रांगण से अभाविप के द्वारा 500 मीटर तिरंगा शोभायात्रा निकाली जाएगी. तिरंगा शोभायात्रा दर्जी पट्टी, हृदय नगर चौक, बस स्टैंड, विशाल बजरंगबली मंदिर से वापस बस स्टैंड से मुख्य बाजार नेहरू चौक गुप्ता पट्टी होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक चिनिमिल रोड से गुजरते हुए पुनः गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के प्रांगण में भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम का समापन किया जाएगा. अभाविप के विशाल कुमार ने बताया कि तिरंगा शोभायात्रा में छात्र छात्राएं, शिक्षक,समाजसेवी, बुद्धिजीवी और आमजन शामिल होंगें. तैयारी में प्रह्लाद कुमार, दीपक योगी, आलोक कुमार, जयशंकर यादव, रोशन कुमार, प्रीतम कुमार, राजू कुमार आदि तत्पर हैं. फोटो परिचय:-11 पूर्णिया 18- बैठक करते अभाविप.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >