एनडीए सरकार में गांव से शहर तक बिछा सड़कों का जाल : खेमका

22 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास

22 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास पूर्णिया. पूर्णियापूर्व प्रखंड में विधायक अनुसंशित ग्रामीण कार्य विभाग के उन्नयन योजना से 22 सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास विधायक विजय खेमका ने किया. शिलान्यास स्थल भोगा करियात अमीर ऋषि टोला,महराजपुर दिघ्घी पोखर,बरसानी विश्वास टोला तथा लालबाड़ी 87 आरडी पर सभी सड़कों का शिलान्यास ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से श्रीफल तोड़कर किया. उपस्थित कनीय अभियंता ने बताया कि 22 सड़क की कुल लंबाई लगभग 33 किमी तथा इन सड़कों का उन्नयन योजना से निर्माण कार्य लगभग 21 करोड़ की राशि से ईस्ट ब्लॉक के विभिन्न पंचायत यथा सिकंदरपुर, महराजपुर, रामपुर, वीरपुर, राजीगंज,हरदा, भोगा करियात तथा वार्ड बेलोरी में होगा. इस अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा एनडीए सरकार में सड़कों का जाल बिछा है, जिससे गांव-शहर का आवागमन सुगम और विकास की राह आसान हो गई है. इन 22 सड़कों के मरम्मत एवं उन्नयन कार्य से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा. उन्होंने आगे कहा शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, बिजली और आवास जैसी सभी योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभुकों के घर तक पहुंच रहा है.शिलान्यास स्थल पर एनडीए कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे. भाजपा नेता मनोज गोश्वामी, मंगल पोद्दार, बिनोद सिंह, ज्योतिष ठाकुर, रविन्द्र मालाकार, हंजु उड़ाव, रामानंद साह, अमित विश्वास, बिरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, पवन सहनी, टुंपा बरई, बिनोद मेहता, जितेंद्र मंडल, अविनाश यादव आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >