पूर्णिया में टल गयी एक बड़ी घटना : एसपी

सनसनीखेज खुलासा

पूर्णिया. लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद पूर्णिया में एक बड़ी घटना टल गयी. एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बुधवार को यह सनसनीखेज खुलासा किया है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि कैसी घटना टल गयी. कुरेदने पर सिर्फ उन्होंने बताया कि अपराधियों ने एक बड़ी योजना बनायी थी लेकिन पुलिस को इसकी समय रहते भनक मिल गयी. यह पूर्णिया लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद की है. भनक मिलने के बाद पूर्णिया में पुलिस और एसटीएफ की चौकसी बढ़ा दी गयी थी. जानकारी के मुताबिक, यह योजना भी बेउर जेल में ही बनायी गयी थी. योजना के मुताबिक किसी बड़े नेता की हत्या की साजिश रची गयी थी. वैसे एसपी इस पर कुछ भी कहने से मुकर गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >