Purnia, पूर्णिया के अर्णव को चेन्नई के दंपती ने लिया गोद, नया नाम रखा वीएस अर्जुन

पूर्णिया के अर्णव को चेन्नई के दंपती ने लिया गोद, नया नाम रखा वीएस अर्जुन

पूर्णिया से अरूण कुमार की रिपोर्ट,

पूर्णिया के अपर समाहर्ता रवि राकेश की अध्यक्षता में दत्तक ग्रहण वाद की सुनवाई की गयी. सुनवाई के बाद विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, पूर्णिया में आवासित बालक अर्णव (काल्पनिक नाम) को दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 के तहत चेन्नई के दंपति एन सेल्वा कुमार एवं एस वालरमाथी को दत्तक दिए जाने का आदेश पारित किया गया.दत्तक ग्रहण आदेश पारित होने के बाद दत्तकग्राही माता-पिता के अनुरोध पर बालक अर्णव का नया नाम वीएस अर्जुन रखा गया. आदेश के साथ ही बालक को जैविक संतान के समान सभी वैधानिक अधिकार प्राप्त हो गये. बच्चे को पाकर दंपति ने खुशी जाहिर की. डीएम अंशुल कुमार ने दत्तक ग्रहण प्रक्रिया एवं संस्थानों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि परित्यक्त बच्चों को संरक्षण प्रदान कर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थानों में आवासित कराया जाए, ताकि केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण के माध्यम से उन्हें नया परिवार मिल सके. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं हितधारकों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.दत्तक ग्रहण आदेश पारित किए जाने के समय एसपी स्वीटी सहरावत, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक अमरेश कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी विवेक कुमार, विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान के प्रियंका कुमारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >