दरगाह गांव में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत

मुफस्सिल थानाक्षेत्र की रजीगंज पंचायत स्थित दरगाह गांव वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी.

पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र की रजीगंज पंचायत स्थित दरगाह गांव वार्ड नंबर 12 में शुक्रवार की दोपहर तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. मुफस्सिल पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं मृतक बच्चे की पहचान दरगाह गांव निवासी शंकर उरांव के 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार उरांव के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि घर के बगल में अन्य बच्चों के साथ तालाब के बगल में खेल रहा था. खेलते-खेलते एक बच्चा गहरे पानी में चला गया. अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे. तालाब में काफी खोजबीन करने पर काफी देर के बाद बच्चे का शव बरामद हुआ. पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फोटो. 22 पूर्णिया 8- रोते-बिलखते परिजन.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >