Purnia News : 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार, नकदी व कीमती सामान बरामद

24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार, नकदी व कीमती सामान बरामद

पूर्णिया से अरूण कुमार की रिपोर्ट, Purnia News : पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया पुलिस ने जिले में व्यापक कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 40 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गयी. रिपोर्ट के अनुसार, अजमानतीय वारंट में 1 अभियुक्त, जबकि अन्य मामलों में 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इसके अलावा शराब से जुड़े मामलों में सबसे अधिक 32 लोगों को गिरफ्तार किया है. वाहन चेकिंग के दौरान ₹3,21,500 का जुर्माना वसूला गया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने बताया कि पूर्णिया पुलिस जिले में शांति-सुरक्षा बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी. —— बरामद सामान देशी शराब : पांच लीटर विदेशी शराब : 35.850 लीटर मोबाइल फोन : एक 6,000 नकद रुपये टेम्पो : 01 चांदी का ईंट : 01 पीस चांदी का चॉकलेट : 04 पीस चांदी का कमरबंध : 04 पीस बाजू बंध : 02 पीस चांदी का अंगुर : 04 पीस सोना का कंगन : 02 पीस सोना का चेन : 01 पीस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravikant singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >