36वां क्षेत्रीय त्रिदिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गयी

पूर्णिया. लोक शिक्षा समिति बिहार द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, थाना चौक, पूर्णिया के तत्वावधान में 36 वां क्षेत्रीय त्रिदिवसीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता शुरू हो गयी. इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस समारोह का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्या भारती बिहार ख्याली राम, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, विधायक विजय कुमार खेमका, लोक शिक्षा समित के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया. तीन दिनों चलनेवाली इस प्रतियोगिता में बिहार-झारखंड के तकरीबन 600 बच्चे एवं उनके अभिभावक हिस्सा ले रह हैं. उद्घाटन कार्यक्रम में संस्कृति कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति शिशु मन्दिर एवं बालिका विद्या मंदिर के बहनों द्वारा छठ एवं मैथिली परंपरा पर आधारित किया गया. पहले दिन 3000 मीटर दौड़ में अंडर 17 एवं अंडर 19 भैया-बहनों का प्रतियोगिता आयोजित किया गया. इस मौके पर समारोह के मुख्य वक्ता ख्याली राम ने कहा कि विद्या भारती द्वारा 36 वर्ष से खेलकूद का आयोजन होता आ रहा है. इस एथलेटिक्स के माध्यम से विद्या भारती के भैया-बहनों अखिल भारती फिर नेशनल लेवल के एथलेटिक्स में अपना भागीदारी करते हैं. इस मौके पर पूर्णिया विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्या, स्थानीय सचिव वीरेंद्र कुमार मेहता, सरोज कुमारी, प्रधानाचार्य बालिका विद्या मंदिर, पूर्णिया, मेनका कुमारी, प्रधानाचार्य शिशु मन्दिर, पूर्णिया दोनों विद्यालय के सभी आचार्य/दीदी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >