पूर्णिया : शहर में सड़क व नाला निर्माण में बाधा पहुंचा रहे अतिक्रमणकारियों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. गुरुवार को अतिक्रमित जमीन की मापी करायी गयी. मधुबनी बाजार से डॉलर हाउस चौक होते हुए न्यू सिपाही टोला माता चौक के बीच निगम के अमीन से मापी करायी गयी. इससे पहले इन अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी भेजी गयी थी. महापौर सविता देवी के निर्देश पर निगम के पदाधिकारी कैलाश सिंह के नेतृत्व में मापी करायी गयी.
अतिक्रमणकारियों पर निगम ने कसा शिकंजा
पूर्णिया : शहर में सड़क व नाला निर्माण में बाधा पहुंचा रहे अतिक्रमणकारियों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. गुरुवार को अतिक्रमित जमीन की मापी करायी गयी. मधुबनी बाजार से डॉलर हाउस चौक होते हुए न्यू सिपाही टोला माता चौक के बीच निगम के अमीन से मापी करायी गयी. इससे पहले इन […]

इस मौके पर जदयू नेता प्रताप सिंह भी मौजूद थे. मापी शुरू होने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है. महापौर ने सख्त लफ्जों में कहा कि 30 जून तक यदि अतिक्रमणकारी खुद नहीं हटाते हैं तो उन सभी स्थानों पर बुलडोजर चलेगा. महापौर के निर्देश के बाद निगम कर्मी अतिक्रमण कर रहे लोगों को चिन्हित कर नोटिस देने का काम शुरू कर दिया है.
इन अतिक्रमणकारियों के चलते शहर के मुख्य स्थानों में सड़क व नाला निर्माण का काम रुका हुआ है. ज्ञात हो कि शहर के मधुबनी बाजार से डॉलर हाउस चौक होते हुए माता चौक न्यू सिपाही टोला तक सड़क व नाला निर्माण कार्य जारी है लेकिन अतिक्रमण कारियों के चलते काम तत्काल रुका हुआ है.
न्यू सिपाही टोला से मधुबनी बाजार तक करीब सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो सड़क की जमीन पर पक्का मकान व दुकान बनाये हुए हैं. कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने घरों की चारदीवारी सड़क के जमीन पर बनाये बैठे हुए हैं. चूनापुर रोड में भी कई लोग सड़क की जमीन अतिक्रमण किये हुए हैं. महापौर ने अतिक्रमण कर रहे लोगों से खाली करने की अपील की है.