पूर्णिया कोर्ट. जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव शनिवार को होगा. वोटिंग के लिए 1280 वकील मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इसके लिए चार बूथ बनाये गये हैं.इस बूथ पर एक प्रजाइडिंग, एक पोलिंग, एक सहायक तथा अन्य नियुक्त किये गये हैं. वोटिंग 10.30 से आरंभ होगी और 5 बजे तक चलेगी. इस चुनाव में कई वरीय अधिवक्ताओं की साख दांव पर लगी है. दरअसल अधिवक्ता संघ का चुनाव 2 साल पर कराया जाता है. इसमें अध्यक्ष पद के लिए 1 पद पर 6 उम्मीदवार मैदान में हैं. इस पद पर वरीय अधिवक्ता विभाकर प्र.सिंह जो पिछले कुछ टर्म अध्यक्ष रह चुके हैं, उन्होंने भी अपना नामांकन किया है. मुन्ना राय उर्फ सुदीप राय, अजय कुमार सिन्हा, जे.एन.अम्बष्ट, विश्वनाथ झा, संजय कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी हेतु नामांकन किया है. अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का अनुभव जरूरी है. उपाध्यक्ष पद के तीन पद के लिए पर चयन होगा. इसमें ओम प्रकाश भारती, अंजली कुमारी, हीरा लाल साह, प्रमीला कुमारी, राकेश अम्बष्टा तथा शंभू आनंद ने अपना नामांकन किया है. सचिव के एक पद हेतु सुमन जी प्रकाश, हरे राम ठाकुर, कुमार विधान, सुशील कुमार शर्मा तथा हेमंत कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है. संयुक्त सचिव तथा सहायक सचिव के तीन-तीन पद के लिए चुनाव में ग्यारह अभ्यर्थी मैदान में है. कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए 3 वकील मैदान में है. पुस्तकालय प्रभारी के एक पद हेतु 2 वकील ने पर्चा भरा है. कार्यकारिणी सदस्य के लिए 7 सीट पर कुल 13 लोग व निगरानी सदस्य के लिए तीन सीट पर कुल 9 वकील एवं अंकेक्षक पद पर 1 के चयन हेतु 3 वकील ने तथा वरीय सदस्य के पांच सीट हेतु 8 वकीलों ने अपना पर्चा भरा है. संघ के अधिकारियों के चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी तथा सहायक चुनाव अधिकारी कैलाश बिहारी तथा अरूण कुमार भारती शामिल हैं. शाम 5 बजे चुनाव समाप्त होने के बाद 18 अप्रैल 2026 देर रात मतगणना आरंभ होने की संभावना है. जो अहले सुबह तक मत परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. चुनाव में सभी अपने-अपने पक्ष में वोटरों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं. वरीय अधिवक्ता ही नहीं वरन युवा अधिवक्ता की भी सक्रिय भागीदारी दिखायी पड़ रही है. बहुत ही कड़ा मुकाबला होगा.
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज : 1280 वकील मतदाता करेंगे 77 अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज
