अगले 48 घंटे तक गरज के साथ वर्षा व तूफान के अासार

पूर्णिया : अगले 48 घंटे तक पूर्णिया समेत सीमांचल में गरज के साथ वर्षा व तूफान के असार हैं. ऐसा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है. इससे गेहूं-किसानों के चेहरे पर डरावनी लकीर गहराने लगी है. जिन किसानों ने मक्का की कटनी कर ली है उनके माथे के पसीने भी कम नहीं हो रहे हैं. […]

पूर्णिया : अगले 48 घंटे तक पूर्णिया समेत सीमांचल में गरज के साथ वर्षा व तूफान के असार हैं. ऐसा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है. इससे गेहूं-किसानों के चेहरे पर डरावनी लकीर गहराने लगी है. जिन किसानों ने मक्का की कटनी कर ली है उनके माथे के पसीने भी कम नहीं हो रहे हैं.

ज्ञात हो कि पिछले एक पखवारे से पूर्णिया के मौसम में हवा का दबाव विरल हो गया है. इससे यहां निम्न दाब की पट्टी बन गयी है. ऐसे में यहां न सिर्फ तूफान की संभावना बनती रहती है बल्कि गरज के साथ छींटे की संभावना भी कम नहीं हो रहे हैं.

मालूम हो कि यहां अब तक तीन बार तूफान आ चुका है. हालांकि अब तक के तूफान में किसी जान-माल की क्षति की शिकायत नहीं मिली है. अगले 48 घंटे का पूर्वानुमान भी वैसा कुछ नहीं है कि कोई बड़ी तबाही हो. अभी सिर्फ संभावना जतायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >