दो लाख रुपये व 261 पीस प्लेइंग कार्ड के साथ 11 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस द्वारा छापेमारी कर कुल 261 पीस प्लेइंग कार्ड, एक तौलिया, दो लाख एक हजार 800 रुपये एवं नौ मोबाईल के साथ 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

पूर्णिया. गुप्त सूचना के आधार पर सहायक खजांची थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी कर कुल 261 पीस प्लेइंग कार्ड, एक तौलिया, दो लाख एक हजार 800 रुपये एवं नौ मोबाईल के साथ 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों में अमित कुमार, साकिन माधोपाड़ा, वार्ड 28, थाना सहायक खजांची, मो शहबाज, साकिन माधोपाड़ा, थाना सहायक खजांची, मो मनीरूल, साकिन मिर्जापुर, वार्ड 32, थाना सदर, मो खुशरुद्दीन, साकिन चिमनी बाजार, वार्ड 33, थाना सदर, पंकज कुमार झा, साकिन खुश्कीबाग, वार्ड 41, थाना सदर, विशुनदेव पंडित, साकिन हरदा बाजार, वार्ड 2, थाना मरंगा, मो इम्तियाज, साकिन पूर्णिया सिटी, वार्ड 34, थाना सदर, चंदन मलिक, साकिन नया टोला बाड़ी हाट, वार्ड 20, थाना सहायक खजांची, मो महताब, उम्र 38 वर्ष, साकिन माधोपाड़ा, वार्ड 26, थाना सहायक खजांची, अमित कुमार जायसवाल, साकिन गुलाबबाग, थाना सदर एवं मो छोटू, साकिन मुजफ्फर अहमदनगर माधोपाड़ा, थाना सहायक खजांची थाना के निवासी हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >