छठ पोखर मंगल कॉलोनी निवासी हैं दोनों घायल
पूर्णिया : गांजा के नशे में एक व्यक्ति ने दो युवक को चाकू घोंप कर घायल कर दिया. घायल युवकों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना सहायक खजांची थाना क्षेत्र के सुदीन चौक स्थित ठाकुरबाड़ी के निकट मंगलवार को हुई. चाकू के प्रहार से घायल दोनों युवक आशीष कुमार एवं संजीव साह छठ पोखर मंगल कॉलोनी का निवासी है. आशीष बीए पार्ट वन का छात्र है, जबकि संजीव स्कूल वैन का चालक है. आशीष ने बताया कि वह ठाकुरबाड़ी के निकट कोचिंग संस्थान में पढ़ने गया था.
बिजली चले जाने के कारण व संस्थान से बाहर निकल कर घूम रहा था. इसी दौरान स्थानीय युवक सोनू दास ने नशे की हालत में उसके पैर व पीठ पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया. घायल चालक संजीव ने भी बताया कि सोनू दास उसे चाकू मार कर घायल कर दिया. दोनों ने बताया कि हमलावर गांजा के नशे का आदी है और अक्सर लोगों से मारपीट करता रहता है. सहायक खजांची थाना के अवर निरीक्षक मनुतोष कुमार मामले की छानबीन कर रहे हैं.
