बायसी में वाहन चेकिंग में वसूले गये 10 हजार जुर्माना

पूर्णिया

पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशों के आलोक में बीते शनिवार की रात को बायसी के अनुमंडल पदाधिकारीअभिषेक रंजन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडेय एवं संबंधित थाना की संयुक्त टीम द्वारा अनुमंडल बायसी अंतर्गत बरसोनी टोल प्लाजा, बायसी पूर्व चौक दालकोला एवं विभिन्न स्थलों पर गहन वाहन चेकिंग के दौरान संबंधित वाहनों के आवश्यक दस्तावेज एवं यातायात नियमों कत सघन जांच की गई. वाहन चेकिंग के दौरान वाहनों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन एवं आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहनों से करीब 10, 500 रूपए दंडात्मक राशि अधिरोपित की गई. अनुमंडल पदाधिकारी बायसी द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार आगे भी इसी प्रकार सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >